देवास पुलिस ने किया तीन दिवसीय हार्टफुलनेश ध्यान सत्र का शुभारंभ। विश्व ध्यान दिवस पर पुलिस जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की पहल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस जवानों को तनावमुक्त करने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।