श्रीकरणपुर के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंगलवार शाम 5:00 बजे एक बयान देते हुए कहा कि फिरोजपुर फीडर निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी सरकार की ओर से निर्माण कार्य को लेकर प्रगति की गई है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने बैठक कर सभी को मामले में जानकारी दी थी अब फिरोजपुर फीडर निर्माण के दौरान बंदी को लेकर आंदोलन किया जा रहा है जो गलत है।