भिवानी: ₹350 करोड़ के फसल बीमा क्लेम घोटाले के खिलाफ आंदोलन को मिला सांसद कुमारी शैलजा का समर्थन
अखिल भारतीय किसान सभा और फसल बीमा क्लेम आंदोलन संयोजक मंडल द्वारा 350 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में चलाए जा रहे संघर्ष के तहत "सांसद सहयोग निवेदन अभियान" की एक कड़ी में शुक्रवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद कुमारी सैलजा से उनके हिसार स्थित निवास पर प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर विस्तृत चर्चा की।