भिवानी: भिवानी के विजय भारत की वेटलिफ्टिंग टीम के कोच बनकर कजाकिस्तान रवाना
"भारतीय टीम आज रवाना हो गई। टीम में 8 लड़कों और 10 लड़कियों सहित कुल 18 खिलाड़ी 6 कोच भिवानी निवासी वेटलिफ्टिंग कोच विजय रोहिल्ला के नेतृत्व में रवाना हुए। टीम में हरियाणा के दो खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिसमें 69 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर से भावना और 77 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक से संजना भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।"