कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग व दुधवा के जंगल में ईको टूरिज़्म को प्रमोट करने के लिए वेबसिरीज़ कलाकार अनिरुद्ध देव सोमवार को कतर्नियाघाट अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह तराई ट्रेंगल पर काम कर रहे जिससे वह पर्यटन को बढ़ावा देने व जंगल की खूबसूरती लोगों तक पहुंचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बना रहे हैं।