अजयगढ़: किशनपुर के पास रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार लहूलुहान, हालत नाज़ुक
अजयगढ़ क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला किशनपुर के पास से सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बैरागा निवासी हिम्मत सिंह पटेल, पिता बाबूलाल पटेल, अजयगढ़ से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी किशनपुर के पास विपरीत दिशा