उदयपुर जिले के पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय नवानिया में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। सोमवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम रहे।