कैलारस जनपद की ग्राम पंचायत सेमई में कल सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसके लेकर एडिशनल एसपी के द्वारा आज ग्राम पंचायत सेमई पहुंच कर पांचो पोलिंग बूथो का भ्रमण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं, यह भ्रमण आज 28 दिसंबर को शाम करीब 5:00 किया गया है।