टिब्बी: मसीतावाली हेड पर विश्व जल दिवस का आयोजन, जल संरक्षण और भविष्य बचाने का लिया संकल्प
विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आज इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के मसीतावाली हेड पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने नहर के हेड पर विधिवत पूजा-अर्चना कर जल की महत्ता को नमन किया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी गगनदीप, श्रीमती झुम्मा रानी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।