कटोरिया विधानसभा के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक पूरन लाल टुडू का शनिवार को कटोरिया में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रात करीब 9 बजे तक कटोरिया के अलग-अलग जगहों पर स्वागत कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक को समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला से लादकर उनका स्वागत किया। मौके पर समर्थकों के बीच मिठाई भी बांटी गयी।