शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना टांडा पुलिस टीम ग्राम सूरजपुर से छितरिया जागीर के बीच भुक्कनपुरी की पुलिया पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमांचा व कारतूस बरामद हुई।