उंटारी रोड: उंटारी रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े दो मामलों में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार
उंटारी रोड थाना पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारपीट से जुड़े एक मामले में मुख्य नामजद आरोपी भृगुनाथ राम को गिरफ्तार किया गया।