पत्थलगांव: सुरंगपानी के जंगल में लगी भीषण आग, वन विभाग ने पाया काबू
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के आरएफ 989 सुरंगपानी क्षेत्र में जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ नासमझ ग्रामीणों ने महुआ एवं खुखरी के लालच में आग लगा दी, जिससे जंगल में आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान फायर वॉचर, वन समिति के सदस्य एवं स्था