झांसी: बैदोरा में अज्ञात कारणों के चलते कटी फसल में लगी आग, पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग करने की मांग की
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2024 बैदोरा में करन सिंह के खेत में फसल रखी थी। जब वह खेत पर था तभी उसका बेटा और बेटी खेत से खेलते हुए दूर चले गए। जिसे खोजने के लिए वह चला गया। आधा घंटे बाद लौटकर जब वह वापस आया तो देखा खेत में रखी फसल जल रही थी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।