झांसी: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उपजिलाधिकारी टहरौली ने पुलिस बल के साथ संवेदनशील बूथों पर पहुंच कर परखीं व्यवस्थाएं
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन लगातार संवेदनशील मतदान स्थलों पर पहुंच कर ग्रामीणों को बिना किसी भय के मतदान करने की अपील कर रहा है | आज उपजिलाधिकारी टहरौली अबुल कलाम के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली अजय कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के साथ ग्राम नौटा,हाटी में गस्त कर ग्रामीणों को बिना किसी भी दवाब में रहकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया है |