बरेली: जौहरपुर में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा और गंदगी से भड़का गुस्सा
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर में श्मशान भूमि पर अवैध पार्किंग और वहां गंदगी फैलाने के आरोपों से विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की बात कही है।