बिदुपुर: हाजीपुर में सड़क हादसे में टेंपो पलटने से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
वैशाली जिले के बिदुपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली के पास की है, जहां साइकिल सवार को बचाने के दौरान एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चकौशन निवासी करीब 50 वर्षीय विशुन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान मौत हुई