मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका परिसर के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान टला
मंदसौर के गांधी चौराहा स्थित नगर पालिका परिसर में 16 मई दोपहर करीब 2:30 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से गोदाम में आग लग गई,गोदाम में रखे परदे और गद्दों ने आग पकड़ ली, जिससे करीब 1 से 2 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान हे ,समय रहते मौके पर मौजूद कर्मचारियों और फायर फाइटर टीम ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों में बड़ा नुकसान होने से बच गया,