कोटड़ी: बड़ाखेड़ा गांव में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Kotri, Bhilwara | Apr 21, 2026 बड़ाखेड़ा गांव में आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक किशन पुत्र नारायण हजूरी अपनी शादी के दो दिन बाद ही हादसे का शिकार हो गया, बड़ाखेड़ा स्कूल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया