बालाघाट: RCB की जीत पर बालाघाट में जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई गई खुशी
आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत के बाद बालाघाट जिले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। रविवार देर रात शहर के हनुमान चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक एकत्र हुए और टीम की जीत का जोरदार जश्न मनाया। हनुमान चौक स्थित एक फैशन स्टोर के सामने लगाई गई एलईडी वॉल पर क्रिकेट फैंस ने फाइनल मुकाबला देखा। जैसे ही आरसीबी ने जीत द