चंदौसी: चन्दौसी कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग पर गांव चैचरी के पास निजी कार्य के लिए जा रहे बाइक चालक सड़क हादसे में गंभीर घायल
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे चंदौसी–कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग पर लालपुर और कुढ़ फतेहगढ़ के बीच सड़क हादसा हो गया। लालपुर चैचरी निवासी विक्की पुत्र मनोज की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया