कटंगी: अगासी गांव में सड़क हादसा: नशे में युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगासी में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ है। शादी समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार युवक भी चोटिल हुआ है। ग्राम पंचायत सिंगोड़ी निवासी 70 वर्षीय अमर सिंह पटले अपने साथी के साथ अगासी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे।