देहरादून: भाजपा ने विजयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया, दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा, मंत्री गणेश जोशी ने कराई ज्वाईनिंग
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र विजयपुर में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होने दर्जन भर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई. वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से मिल रहे स्नेह से यह स्पष्ट है कि निकाय चुनाव में भाजपा की बड़े अंतर से जीत निश्चित है।