देहरादून: भाजपा महानगर कार्यालय से दो सुझाव पेटिकाओं के साथ दो वाहनों को रवाना किया गया, लोगों से लिए जाएंगे सुझाव
भाजपा निकाय से जुड़ा घोषणा पत्र लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। सुझाव पेटिकाओं के साथ देहरादून में रविवार को दो वाहनों को रवाना किया गया। ये वाहन अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से सुझाव लाएंगें इसके बाद इन सुझावों को शामिल करते हुए बेहतर देहरादून बनाने का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।