जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय सांसद Ganesh Singh भी मौजूद रहे। अस्पताल में लंबे समय से जारी समस्याओं जैसे खराब पंखे, कूलर और एयर कंडीशनिंग की अनुपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी पर विस्तार से चर्चा हुई।