बांसवाड़ा: मलवासा गांव के पास बाइक दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलवासा के पास दो बाईको की टक्कर मे घायल महिला लक्ष्मी निवासी सागड़ोद उम्र 55 वर्ष की ईलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मंगलवार रात 8 बजे मिली जानकारी अनुसार मामले को लेकर प्रार्थी मानेंगे पिता नानिया निवासी सागडोद ने गपलत पूर्वक बाईक लेकर आये युवक कमलेश पिता इनीश द्वारा टक्कर मारने को लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दी है।