बांसवाड़ा: कुपड़ा पुल के पास पिकअप ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों को लगी गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुपड़ा पुल के पास मंगलवार शाम 7:15 बजे पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया दो युवक को लगी गंभीर चोट, मंगलवार रात 8:20 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। घायल ने बताया कि निलेश पुत्र सोहन और राहुल पुत्र शांति निवासी राको दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।