सोहागपुर: नगर के श्री श्री शांति हरि मंदिर में 15वां शांति हरि मतुआ महामिलन महोत्सव संपन्न
सोहागपुर के श्री श्री शांति हरि मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय 15वां शांति हरि मतुआ महामिलन महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गुरुवार दोपहर 2 बजे दल प्रस्थान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, गंगा पूजा, हरिनाम कीर्तन, संध्या आरती एवं नगर परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन हुए। वहीं बीती रात विशाल भंडार