फुलवरिया: बनिया छापर निवासी एक ब्लॉगर से फेसबुक मैसेंजर पर मांगी गई एक लाख की रंगदारी, नहीं मिलने पर मिली जान से मारने की धमकी
फुलवरिया में साइबर अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी मांगने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव निवासी ब्लॉगर पिंकू कुमार सिंह से फेसबुक मैसेंजर पर एक लाख रुपये कि रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उन्हें तथा उनके पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने कि धमकी दी गई है। जिसके बाद परिवार डरा सहमा ह।