बरौनी: एनटीपीसी बरौनी का सुरक्षा और हरित ऊर्जा पर जोर:2032 तक 149 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य तय किया
एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप परिसर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में बुधवार शाम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विगत वर्षों में मिले सहयोग के लिए आभार जताया। गुरुवार को एनटीपीसी बरौनी के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) उमेश निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।