कौशाम्बी जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, नए कानूनों आदि की जानकारी दी गई।