खगड़िया: जिला जदयू कार्यालय में पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण स्मरण
शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में बुधवार दिन के 3:00 बजे को समता पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की 96वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जॉर्ज साहब अमर रहें के गगनभ