हैदरगढ़: इस्लामपुर शहरी गाँव में लगी भीषण आग, दर्जन भर किसानों की फसल जली, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सुबेहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्लामपुर के शहरी गांव में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के अन्य खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।