बेलदौर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया। गिरफ्तारी कारोबारी की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलदौर निवासी कैलू शर्मा के रूप में हुई है। उस पर पूर्व से शराब मामले में मामला दर्ज हुआ था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया।