लोहरदगा: तमिलनाडु जाने के लिए घर से निकले लोहरदगा के कलेश्वर भगत 25 मई से लापता, सुरक्षित वापसी की आस में टकटकी लगाए बैठे परिजन।
तमिलनाडु जाने के लिए 25 मई 2026 को घर से निकले लोहरदगा के लगभग 45 वर्षीय कलेश्वर भगत का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार के सदस्यों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए आम लोगों, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों से कलेश्वर की तलाश में सहयोग की अपील की।