खगड़िया: सदर अस्पताल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
खगड़िया सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने फीता काटकर किया। यह अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होगा। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्थायी व अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उद्घाटन के दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि