सुपौल: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला-बच्ची समेत पांच लोग घायल; सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Supaul, Supaul | Jun 5, 2026 सुपौल जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक सात वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल पक्ष की हीरा देवी ने बताया कि उनके परिवार और पड़ोस के