पालड़ी एम थाना क्षेत्र में पोसालिया ब्रिज के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर दंपति सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर युवक अकेला था। युवक सिरोही से पोसालिया की ओर जा रहा था।