सिवनी: गोपालगंज बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आया बाइक चालक
Seoni, Seoni | Jun 21, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपालगंज बाईपास पर शनिवार रविवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गोपालगंज बाईपास पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं।