हरदा: उड़ा ब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में डंपर की टक्कर, एक भोपाल रेफर, दो अस्पताल में भर्ती
Harda, Harda | Jun 1, 2026 हरदा-होशंगाबाद मार्ग पर उड़ा ब्रिज के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।