अरवल: अरवल में 11 माह से मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Arwal, Arwal | Jun 24, 2026 बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) महासंघ, अरवल के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरवल में कार्य बहिष्कार किया। जिला संयोजक आशा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ₹3000 मासिक मानदेय का भुगतान पिछले 11 महीनों से नहीं हुआ है, जिससे आशा बहनों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।