मांझी: सड़क जाम हटाने गई पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत , लाठीचार्ज के बाद खुला मार्ग
Manjhi, Saran | Jun 19, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के कौरू धौरु गांव के समीप शुक्रवार को करीब 6:30 बजे सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस और आक्रोशित ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया था।