वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शराब खाद की बोरियों में छूपाकर लाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि चेकपोस्ट पर नियमित जांच के दौरान यह 699 पेटी शराब बरामद हुई। वहीं हरियाणा के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।