रामगंजमण्डी: सहरावदा के पास हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में पलटी निजी बस, एक दर्जन यात्री चोटिल, 3 को गंभीर हालत में रेफर किया गया
रामगंजमंडी के मोड़क थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर सहरावदा के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।