कटनी ग्रामीण: चट्टानों से टपकती जिंदगी: खुसरा गांव में चट्टानों के पानी से रहवासियों का गुजारा
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र का खुसरा गांव आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां जिंदगी चट्टानों से टपकती बूंदों पर टिकी है खतरनाक खाई से पानी लाने की मजबूरी हर सुबह महिलाएं और बच्चे जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में उतरते हैं। कांटों भरे रास्ते और मौत का डर, फिर भी उम्मीद सिर्फ कुछ बूंद पानी की। पानी की कमी ने गांव की किस्मत रोक दी है