डुमरा: सीतामढ़ी में एससी-एसटी-ओबीसी छात्रों का जन आक्रोश मार्च, यूजीसी बिल के समर्थन में उठाई आवाज़
सीतामढ़ी में एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के छात्रों द्वारा यूजीसी बिल के समर्थन में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक तक पहुंचा, जहां छात्रों ने सरकार से बिल को शीघ्र लागू करने की मांग की।