फूलपुुर: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर में आई चोट
बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर के पास रविवार लगभग 04 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।