हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर नींद के कारण दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, सूचना पहुंची पुलिस ने चालक को निकाला
हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव बगुली के पास चालक को नींद आने के कारण दूध से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल टैंकर से बाहर निकाला। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।