पिपरा: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पिपरा थाना के पास रन फॉर यूनिटी में उमड़ा उत्साह, अधिकारियों व लोगों ने बढ़ाया कदम
Pipra, Palamu | Oct 31, 2025 राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पिपरा थाना समीप मैदान में शुक्रवार के सुबह 8 बजे रन फॉर यूनिटी(राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में पिपरा थाना के पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी विमल कुमार एवं अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दौड़ का शुभारंभ किया।