नावकोठी: महेशवारा में ग्रामीणों की बैठक,प्रथम मुखिया जगदीश प्रसाद सिंह के स्मृति में तोरण द्वार बनाने का संकल्प
महेशवारा पुस्तकालय में ग्रामीणों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिंह के स्मृति में तोरण द्वार बनाने का संकल्प लिया गया। गौरतलब हो कि स्व जगदीश प्रसाद सिंह पंचायत के प्रथम मुखिया थे। उनके कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थ्य सड़क खेल सहित विभिन्न संस्थाओं का स्थापना किया गया। उनके नाम पर एक फाउंडेशन बनाने का भी निर्णय लिया गया।